ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News अपनी संतान की तरह वृक्षों का पालन-पोषण करें : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

केंद्रीय मंत्री ने सिविल अस्पताल नौगांव एवं केंद्रीय विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नौगांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सिविल अस्पताल नौगांव एवं केंद्रीय विद्यालय परिसर में 11-11 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम वृक्षों की देखभाल अपनी संतान की तरह करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके पालन-पोषण और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सभी नागरिकों को निभानी होगी। प्रकृति के साथ खिलवाड़ भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान नौगांव ग्रीन मिशन के संचालक ललित नायक का सार्वजनिक सम्मान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उनके पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं संतोष गंगेले कर्मयोगी को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में एसडीएम गोपाल शरण पटेल, बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल, गजेंद्र सोनकिया, धीरेंद्र शिवहरे, अभिलाषा शिवहरे, शोभा सोनी, आशा सिंह, किरण रैकवार, ललित नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button