Madhya Pradesh News बक्सवाहा वन परिक्षेत्र के अमोदा बैरियल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू
विश्व पर्यावरणदिवस पर आज 50 पेड़ लगाए गए 10 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बक्सवाहा बन परिक्षेत्र अमोदा बैरियल परिसर के पास में आज शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छतरपुर सीसीएफ नरेश सिंह यादव और बक्सवाहा रेंजर लव प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।

छतरपुर सीसीएफ नरेश सिंह यादव ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में बक्सवाहा बन परिक्षेत्र अमोदा बैरियल में भी वन विभाग द्वारा अभियान को गति दी जा रही है।छतरपुर सीसीएफ नरेश सिंह यादव ने पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पौधों को संरक्षित करना हम सभी का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पौधे बड़े होकर पेड़ बनेंगे, तभी हमें फल और छाया मिलेगी, साथ ही पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा साथ ही सीसीएफ श्री यादव द्वारा उपस्थित वन अमले को वन्य एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा हेतु निरंतर कार्य करने हेतु निर्देशित दिया गया

Subscribe to my channel