ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कृषि भूमि की आड़ में अवैध रेत उत्खन: ग्राम कौध में किसानों की जमीन का हो रहा कटाव, ,माफिया बेखौफ

जेसीबी से खोदे गहरे गड्ढे, पट्टा धारक पर सांठगांठ का आरोप; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

रौन, भिण्ड – रौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौध में सिंध नदी के किनारे स्थित शासकीय पट्टे की कृषि भूमि पर अवैध रेत उत्खन का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व अध्यक्ष क्षत्रीय विकास सेवा समिति ग्वालियर राम प्रकाश सिंह चौहान निवासी ग्राम कौंध की मंडैयन ने बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि पट्टे की आड़ में भू-माफिया जेसीबी मशीनों से बेखौफ खनन कर रहे हैं। क्या है मामला
ग्राम कौंध निवासी शिवराज सिंह और सतेंद्र सिंह ने जिला कलेक्टर एवं खनिज अधिकारी को लिखित शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2002 में जीवन-यापन हेतु मुंशी जाटव को आवंटित शासकीय पट्टे की भूमि सर्वे क्रमांक 48/2 का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि मई 2026 में पट्टा धारक ने भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ कर जमीन का अनुबंध कर दिया और कृषि के नाम पर अनुबंधीत उस जमीन पर जेसीबी से अवैध खनन शुरू करवा दिया। किसानों को भारी नुकसान शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस अवैध उत्खन की चपेट में उनकी निजी भूमि भी आ रही है। अंधाधुंध खुदाई से आसपास के खेतों में जमीन कटाव शुरू हो गया है और उपजाऊ मिट्टी नष्ट हो रही है। किसानों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। आरोप है कि अवैध उत्खन रोकने पर रेत माफियाओं ने शिकायत करने वालों को धमकी भी दी है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग आक्रोशित किसानों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। उनकी मांग है कि अवैध उत्खन तत्काल बंद कराया जाए और दोषी रेत माफिया पर कठोर कार्रवाई की जाए। किसानों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।गोरम एवं कौंध की मडैयन क्षेत्र में नदी किनारे बड़े-बड़े गड्ढे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। मौके से सामने आए फोटो में जेसीबी मशीनें और डंपर काम करते दिख रहे हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं कि माफियाओं पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button