ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस को मिला सहारा: मेयर संजीव सिंह ने वितरित किए छाते

भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों के लिए मेयर बने मददगार, बांटे छाते

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

धनबाद/झारखंड: सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को राहत, मेयर ने दिखाई संवेदनशीलता धनबाद में ट्रैफिक जवानों के बीच छाता वितरण, मेयर संजीव सिंह की पहल भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने बुधवार को सराहनीय पहल की। उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात जवानों को छाते वितरित किए। मेयर ने सिटी सेंटर, पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, बैंक मोड़ सहित कई व्यस्त स्थानों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेज धूप में घंटों खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे जवान पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।


छाता वितरण के दौरान मेयर ने जवानों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा में लगे कर्मियों के साथ खड़ा रहना समाज की जिम्मेदारी है। इस पहल पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आभार व्यक्त किया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशील सोच और सराहनीय कदम बताया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button