Uttar Pradesh News साप्ताहिक परेड में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परखी पुलिस की फिटनेस, यूपी-112 वाहनों व शाखाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की टोलीवार ड्रिल कराई तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ भी कराई। परेड के बाद एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं एवं पीआरवी वाहनों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यूपी-112 वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा एवं आपातकालीन उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की गई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन सेवाओं का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर बनाए रखा जाए तथा सभी व्यवस्थाओं को सदैव चुस्त-दुरुस्त रखा जाए।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक अर्दली रूम एवं रजिस्टर पेशी के दौरान विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड के रखरखाव एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने पुलिस बल को अनुशासन, तत्परता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए ।


Subscribe to my channel