ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में हरियाली का संदेश, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने किया पौधारोपण ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा प्रतिसार निरीक्षक ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पौधारोपण के माध्यम से स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं, जल संरक्षण करें तथा प्रदूषण को कम करने के लिए अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाएं।

अधिकारियों ने कहा कि एक पौधा न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक होता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखता है।
🌳 एक पौधा लगाएं
💧 जल बचाएं
♻️ प्रदूषण घटाएं
🌍 पृथ्वी को सुरक्षित बनाएं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button