Chhattisgarh News झपटमार गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल
सीसीटीवी-फुटेज के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता , झपटमारी के 5 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, नकद 1900 रुपये बरामद

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
थाना सायबर एवं थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से रास्ता रोककर मोबाइल और 40 हजार रुपये नकदी झपटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने 5 आरोपियों समेत 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है। ऐसे हुई थी वारदात प्रार्थी विरेंद्र कुमार निवासी मोहरियामुडा थाना हरदीबाजार 28.05.26 को फसल काटने नैला आया था। रात होने पर वह अपने साथी के साथ करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव मोहरियामुडा लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे पहरिया के आगे तालाब के पास पहरिया की तरफ से आई दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने इनकी बाइक रोक ली। अचानक झपटमारी कर बैग में रखे 3 मोबाइल और 40,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीछा करने पर प्रार्थी और उसके साथी बाइक से गिर पड़े और हल्की चोटें आईं। आरोपियों की एक बाइक पल्सर और दूसरी स्प्लेंडर थी, दोनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 126(2), 304 (2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीटीवी और सायबर तकनीकी से मिला सुराग प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देशन पर आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग अलग जगहों पर टीम रवाना किया गया। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज और सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. बलवेदव सूर्या निवासी, औराईखुर्द दर्राभाठा, चौकी नैला
2. पंकज यादव, निवासी करमंदी बड़े पारा, चौकी नैला
3. लखन कंवर, निवासी कचौरा, थाना उरगा कोरबा
4. राकेश यादव, निवासी कचौरा, थाना उरगा कोरबा
5. दुर्गेश सिंह, निवासी नवापारा, थाना उरगा कोरबा
उपरोक्त कार्यवाही मे सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, चौकी पंतोरा से सउनि जयनंदन मार्बल, प्र.आर. रमेश त्रिपाठी, लखेश्वर कंवर, सायबर थाना से आरक्षक माखन साहू, मोह. शहबाज, प्रदीप दुबे, चौकी पंतोरा से आरक्षक दिलीप माथुर, मोहम्मद अहमद कुरैशी, पुदम कश्यप, भुनेश्वर पटेल, युवराज सिह, संतकुमार का सराहनीय योगदान रहा।


Subscribe to my channel