ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार; हथियार व मोबाइल बरामद

प्रेम त्रिकोण में खूनखराबा: प्रेमिका की साजिश में युवक की हत्या का खुलासा

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

 

दामोदर किनारे युवक की हत्या केस सुलझा, प्रेमिका पुलिस गिरफ्त में

शादी की तयशुदा बात बनी हत्या की वजह, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

धनबाद। भौरा ओपी क्षेत्र में दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट के पास हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद का परिणाम थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
31 मई 2026 को काली मेला क्षेत्र के पास दामोदर नदी तट पर 24 वर्षीय दिलशाद अंसारी का शव बरामद हुआ था। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआत में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डेटा और गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक दिलशाद अंसारी का कोमल वर्णवाल नाम की युवती से प्रेम संबंध था, जबकि युवती की शादी पहले से रोशन कुमार से तय हो चुकी थी। इसी प्रेम त्रिकोण और विवाद ने हत्या की साजिश को जन्म दिया।
पुलिस ने 21 वर्षीय कोमल वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button