ब्रेकिंग न्यूज़
Jharkhand News धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरिचो पंचायत के पारघो गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
35 वर्षीय मजदूर दिलीप हांसदा की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दिलीप बुधवार दोपहर तालाब में नहाने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर खोजबीन की, जिसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद किया गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।


Subscribe to my channel