Madhya Pradesh News जल गंगा अभियान में उपयंत्रियों की संविदा वृद्धि उनके प्रदर्शन और प्रगति रिपोर्ट के आधार पर ही होगी
कलेक्टर ने जल गंगा अभियान में खेत तालाबों के कार्य में लापरवाही पर दिखाई सख्ती

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
खेत तालाब के कार्य में लापरवाही पर सरसेड सचिव को निलंबित करने तथा सरपंच के विरुद्ध धारा 40 के तहत कार्रवाई के निर्देश अनियमितता को लेकर ईई आरईएस को खेत तालाबों की जांच के आदेश कलेक्टर की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गहन समीक्षा ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, ईई आरईएस सलिल सिंह सहित जनपदों के सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जनपदवार सेक्टरों के खेत तालाब एवं जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को मिशन मोड में पूर्णता प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेष कार्यों की मस्टर रोल जारी कर शीघ्र पूर्णता सुनिश्चित की जाए।
खराब प्रगति पर नौगांव के सेक्टर उपयंत्री की तीन दिन की वेतन काटने के निर्देश
तत्कालीन नौगांव उपयंत्री आकांक्षा तिवारी द्वारा गलत साइट चयन किए जाने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश
जनपद पंचायत नौगांव में खेत तालाबों की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने उपयंत्री अमित तिवारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सरसेड़ में खेत तालाब का कार्य शुरू न होने पर संबंधित सचिव को निलंबित करने तथा सरपंच के विरुद्ध धारा 40 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं तत्कालीन उपयंत्री आकांक्षा तिवारी द्वारा गलत साइट चयन किए जाने पर विभागीय कार्रवाई हेतु पत्राचार करने को कहा गया। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सलिल सिंह को संबंधित खेत तालाब कार्य की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अन्य उपयंत्रियों को भी चेतावनी
कलेक्टर ने सेक्टर उपयंत्री विनीत भारती द्वारा भी खेत तालाब के अपेक्षित कार्य न किए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जल गंगा अभियान में उपयंत्रियों की संविदा वृद्धि उनके कार्य प्रदर्शन और प्रगति रिपोर्ट के आधार पर ही होगी।
जनपद पंचायत छतरपुर के उपयंत्री सुनील पांडे सेक्टर में किए गए कार्यों के संबंध में वसूली लगाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए ईई आरईएस को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी जांच करने को कहा कि कार्यों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य पूर्ण होने तक मजदूरों को सुदूर सड़क निर्माण कार्यों में न लगाया जाए।
खेत तालाबों में कोई कार्य न लगाने एवं अनुपस्थित पर उपयंत्री आर.के. दीक्षित को शोकॉज
जनपद पंचायत गौरिहार के सेक्टर उपयंत्री आर.के. दीक्षित के बैठक में अनुपस्थित रहने और खेत तालाब कार्यों में प्रगति नहीं होने पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद सीईओ एवं संबंधित सहायक यंत्री को भी नोटिस जारी करने को कहा गया।
पीएम आवास योजना के शेष आवासों के कार्यों में पूर्णता कराने के निर्देश
कलेक्टर ने जनपद सीईओ को पंचायतों के भ्रमण कर आवासों के पूर्ण कराने के दिए निर्देश
खराब प्रगति पर छतरपुर एवं नौगांव बीसी की वेतन कटौती के निर्देश
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को प्रतिदिन ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर लंबित आवासों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
आवास निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए छतरपुर के ब्लॉक कॉर्डिनेटर का तीन दिन तथा नौगांव के ब्लॉक कॉर्डिनेटर का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
लखपति दीदी योजना में पिछड़े ब्लॉकों को नोटिस
कलेक्टर ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान लखपति दीदी अभियान में कमजोर प्रदर्शन पर बिजावर, बक्सवाहा एवं लवकुशनगर के ब्लॉक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
स्व-सहायता समूहों के खाते लंबित होने पर बड़ामलहरा बीएम को शोकॉज
कलेक्टर ने बड़ामलहरा में स्व-सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने में अत्यधिक लंबित प्रकरण पाए जाने पर ब्लॉक मैनेजर को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा सेवा वृद्धि पर निर्णय सुधार के बाद लेने के निर्देश दिए गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण का आह्वान हर पंचायत में होगा पौधरोपण कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सीईओ, सचिवों, इंजीनियरों और जीआरएस को अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की जानकारी वायुदूत ऐप पर दर्ज की जाए, ताकि वृक्षारोपण की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके। 21 जून तक चलेंगी पर्यावरण गतिविधियां कलेक्टर ने 21 जून तक पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हो चुके पौधों की गैप फिलिंग कर नए फलदार एवं छायादार पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत भी पौधरोपण और गैप फिलिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कहीं भी पौधरोपण में वसूली की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। बैठक के अंत में कलेक्टर ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Subscribe to my channel