ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया थाना पटवाई का औचक निरीक्षण ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 04.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा थाना पटवाई का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए ।





Subscribe to my channel