Madhya Pradesh News कांग्रेस के दौरे में खुली ग्रामीण समस्याओं की पोल,उपस्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नदारद,पेयजल संकट से लोग परेशान।
सड़वा,केवलाई और धनगुवा में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान,ग्रामीणों ने बताई पानी,सफाई और बिजली की बदहाल स्थिति।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बड़ा मलहरा//ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ा मलहरा द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ग्रामीण भ्रमण अभियान के पांचवें दिन सड़वा,केवलाई और धनगुवा गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं का जायजा लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने गांवों में पेयजल व्यवस्था,उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, बिजली आपूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बताया कि गांवों में पेयजल संकट लंबे समय से बना हुआ है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं उपस्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और नर्स नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते और सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही आते हैं जिसके कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि गांव में महीनों तक नालियों की सफाई और झाड़ू नहीं लगाई जाती,जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।साथ ही कई स्थानों पर खुलेआम शराब बिक्री होने की बात भी ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखी।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक रामसिया भारती के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था को जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार सिंह ‘टिंकू राजा’,धन प्रसाद असाटी,अशोक शर्मा,बंटी पाठक,गजेंद्र सिंह बुंदेला,जीवंधर जैन,धनीराम यादव,रामकुमार यादव,मातादीन यादव,मलखान यादव,सनी राजा,सौरव परमार,गोलू राजा,बाबा परिहार,संजू शर्मा,पुरुषोत्तम राजपूत एवं सरमन यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel