Uttar Pradesh News सड़क हादसे में युवक की मृत्यु

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश
सड़क हादसे में युवक की मृत्यु ख़बर गाज़ीपुर जनपद से जहां की रामपुरमांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत देवकली निवासी शानू पांडेय पुत्र श्री संजय पांडेय की सड़क हादसे मे मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शानू पांडेय पुत्र संजय पांडेय उम्र लगभग 28वर्ष मोटर साइकिल से वाराणसी से अपने घर देवकली वापस आ रहे थे की सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर के पास बोलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए, आस पास के लोग तत्काल शानू पांडेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, धक्का मारने के बाद बोलोरो चालक भाग गया, थाना प्रभारी सैदपुर ने अज्ञात बोलोरो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेज दिया, मृतक घर का इकलौता पुत्र था उसकी दो बहने है मृतक के पिता गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है जो घटना की सूचना प्राप्त होने पर घर के लिए चल दिए, इसदुखद घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है




Subscribe to my channel