Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक रामपुर ने आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 04.06.2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर महोदय द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत थाना स्वार, टाण्डा एवं बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जनपद पुलिस द्वारा आगामी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।




Subscribe to my channel