ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शक्तिनगर में दर्दनाक हादसा

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

रिहंद जलाशय स्थित कोटा बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो युवक गहरे पानी में लापता हो गए। लगातार खोजबीन और ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद पियूष पुत्र मिथलेश सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों, विशेष रूप से लक्ष्मण मल्लाह जी के सराहनीय प्रयासों की हर ओर चर्चा हो रही है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और दूसरे लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।

एक परिवार का चिराग बुझ गया, जबकि दूसरा परिवार अब भी अपने बेटे के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठा है। अपील: बरसात और गर्मी के मौसम में जलाशयों, बांधों और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें। एक छोटी सी लापरवाही जीवनभर का दर्द बन सकती है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button