ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

* आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया * गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास (52 वर्ष) निवासी मड़वा थाना जांजगीर

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मुखबिर सूचना पर थाना जांजगीर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मड़वा निवासी आरोपी लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹3400/ बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी बी एस लकड़ा, कमल दास बनर्जी, प्र.आर प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, उमेश कुमार रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button