Jharkhand News ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क, डीसी आदित्य रंजन ने किया निरीक्षण
कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का डीसी ने लिया जायजा मासिक रूटीन जांच के तहत उपायुक्त ने परखी ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा सील, सीसीटीवी और सुरक्षा इंतजामों की डीसी ने की समीक्षा

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
धनबाद, 29 मई 2026:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने शुक्रवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सील की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र तथा पूरे परिसर का बारीकी से जायजा लिया।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम वेयर हाउस के रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त बनी रहे।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि यह मासिक रूटीन निरीक्षण है और इसका उद्देश्य ईवीएम की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुनिश्चित करना है।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के श्री सागर कुमार (भजोहरि), श्री राकेश कुमार, श्री रजाक अंसारी, श्री सजल मंडल सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।



Subscribe to my channel