Rajasthan News *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर भूटान में होगा शांति सम्मलेन
रामावतार मीना को भूटान में मिलेगा भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड * * भारत-भूटान मैत्री संधि 1949 को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 21 जून 2026, रविवार को भूटान की राजधानी थिम्फू में भव्य रूप से किया जा रहा है।

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान
मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि “भारत-भूटान शांति सम्मेलन एवं विचार प्रस्तुतीकरण समारोह” के अंतर्गत श्री रामावतार मीना, निवासी खिरकड़ी, तहसील बौंली, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान एवं अध्यक्ष, अरुणोदय जनकल्याण सेवा संस्थान का अभिनंदन किया जाएगा।

श्री मीना को भूटान राष्ट्र में मंच के संरक्षक एवं भूटान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा के सानिध्य में “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि समारोह में आमंत्रित प्रतिभागियों द्वारा भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना एवं पंचशील सिद्धांतों जैसे विषयों पर अपने विचार एवं उद्बोधन प्रस्तुत किए जाएंगे।
समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध विधिवेता डॉ. एच. … द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं दोनों राष्ट्रों के मध्य मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ करने हेतु संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे



Subscribe to my channel