ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में SSP संजय कुमार वर्मा की शुक्रवार परेड, अनुशासन और व्यवस्था पर विशेष जोर ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल करवाई गई।
इसके साथ ही SSP श्री संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अर्दली रूम लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं अनुशासित बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।





Subscribe to my channel