ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा विकास भवन सभागार,रामपुर में आगामी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं टी.जी.टी./पी.जी.टी. परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 29.05.2026 को अपर जिलाधिकारी रामपुर व अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा विकास भवन सभागार,रामपुर में आगामी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं टी.जी.टी./पी.जी.टी. परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी।


गोष्ठी के दौरान परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित वितरण एवं संधारण, परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी ।
अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए । साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।
इस दौरान गोष्ठी में संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button