Jharkhand News बकरीद को लेकर कतरास में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
बकरीद पर्व को लेकर कतरास में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
कतरास में डीएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, बकरीद पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
कतरास/धनबाद: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कतरास क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए।
फ्लैग मार्च कतरास थाना परिसर से शुरू होकर मस्जिद पट्टी, नदी किनारे, थाना चौक, छाताबाद, भगत सिंह चौक, श्यामडीह, फुलवार, छड़ीदारडीह, गंगा गौशाला होते हुए कतरास बाजार तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा गश्ती अभियान भी तेज कर दिया गया है।
फ्लैग मार्च में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, रामकनाली ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी, कपूरिया ओपी प्रभारी अमृता खालको, अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।




Subscribe to my channel