ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News सटई मैं बड़े ही हर्सोल्लास ऒर धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा। ईदगाह मैं सैकडो मुस्लिम भाइयों ने अदा की ईद उल अजहा की नमाज।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

ईद उल अजहा का पर्व नगर सटई में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8:30 बजे सैकड़ो मुस्लिम भाई बस स्टैंड पर स्थित ईदगाह पर एकत्रित हुये।ईद की ननमाज मोहम्मद ईस्लाम अली द्वारा पढ़ाई गई।सर्व प्रथम हाफिज द्वारा मुस्लिम भाइयों को नमाज का तरीका बताया गया।फिर इमाम द्वारा खुतबा पढ़ाया गया।फिर नमाज अदा की गई।साथ ही मुल्क और शहर मैं अमन-चैन की दुआ मांगी गई। ईद को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही। लोगों ने नमाज अदा की तथा मुस्लिम भाइयो द्वारा एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। शहर सदर अहमद सौदागर ने बताया कि यह जिल्हिज्जा मुबारक का महीना हैं।इस महीने अल्लाह की राह मैं कुर्वान करने का महीना हैं। इस पावन महीने मै हम सबको बुराई,ग़ीबत, और नफरत कुर्वान करना चाहिए। ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था।

बाइट= शहर सदर अहमद सौदागर सटई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button