ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News घाटा नैनवाडी में 151 कुंडीय देवनारायण महायज्ञ का भव्य समापन, 5 लाख श्रद्धालु हुए शामिल

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

* तहसील क्षेत्र के घाटा नैनवाडी में 21 मई से चल रहे सप्त दिवसीय 151 कुंडीय श्री देवनारायण महायज्ञ का आज विधिवत समापन हो गया। यह महायज्ञ महामंडलेश्वर श्री बालकानंद गिरी जी महाराज, आश्रम हरभावता के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा था, जो आज सकुशल संपन्न हुआ।

5 लाख श्रद्धालुओं ने लिया भाग
सात दिवसीय इस महायज्ञ में अब तक लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ कमाया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन देशी घी से बने मालपुआ-हलवे का भंडारा अनवरत चलता रहा, जिसका आज पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

पहरावणी व आरती के साथ हुई पूर्णाहुति
आज अंतिम दिन यज्ञ के हवन कुंड पर बैठे सभी यजमानों के रिश्तेदारों द्वारा पहरावणी की रस्म निभाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं महाआरती के साथ यज्ञ का समापन किया गया।

गीता रेबारी के भजनों पर झूमे श्रोता
समापन दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका गीता रेबारी भी यज्ञ स्थल पहुंचीं और अपने मधुर स्वरों में भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भगवान देवनारायण के भजनों पर श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल खचाखच भर गया।

ये हस्तियां भी पहुंचीं यज्ञ स्थल
यज्ञ के अंतिम दिन पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, मातादीन पड़िहारा सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य हस्तियां भी पहुंचीं और संत-आशीर्वाद लिया।

45 डिग्री में भी उमड़ा भक्तों का सैलाब
पिछले सात दिनों से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ था। 45 डिग्री तापमान में भी भक्तों का सैलाब यज्ञ में आहुति देने उमड़ रहा था, जिसका आज सआनंद समापन हो गया।

महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी जी महाराज ने यज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों, सेवादारों और यज्ञ में पधारे हुए लाखों भक्तों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवनारायण भगवान की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button