ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बेमेतरा में अनूठा नज़ारा: मुख्यमंत्री कन्या विवाह में विधायक दीपेश साहू लेंगे सात फेरे, बैलगाड़ी से निकलेगी बारात

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आगामी 31 मई को एक बेहद खास और यादगार विवाह समारोह होने जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू स्वयं परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।

 

विधायक दीपेश साहू ने अपनी शादी को पूरी तरह से ग्रामीण परंपरा और सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है। उनकी बारात शहर के पुराने रेस्ट हाउस चौक से दोपहर 12:00 बजे बेसिक मैदान के लिए रवाना होगी। सबसे आकर्षण का केंद्र उनकी ‘बैलगाड़ी वाली बारात’ होगी, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और सादगी को प्रदर्शित करेगी।

 

इस गरिमामयी आयोजन में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो घराती और बाराती बनकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आयोजित यह ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’ कार्यक्रम 31 मई को दोपहर 12:00 बजे बेसिक ग्राउंड, बेमेतरा में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू के साथ-साथ अन्य कई जोड़े भी विवाह के बंधन में बंधकर एक नई गृहस्थी की शुरुआत करेंगे।

इस आयोजन के माध्यम से जहां एक ओर सरकारी योजना के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वहीं जनप्रतिनिधियों की सादगी भरा यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिले में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

लगता है हमारे छत्तीसगढ़ विधानसभा में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के द्वारा ऐसा कार्य करके अपनी वैवाहिक जीवन पर नई कहानी लिखना चाहते हैं समाज में एवं अन्य फिजूल खर्ची पर पूर्णत पाबंदी के लिए विधायक की इस महल की स्वागत एवं बधाई के पात्र है क्योंकि कोई भी व्यक्ति चाहे पद में रहता है तो ज्ञान नहीं रहता है तो बड़ी ऐसी गाड़ी बुक करता है पूरी कामझाम डीजे साउंड सिस्टम के अनुसार अपनी शादी को करता है मगर यह साहू समाज के लिए गौरव की बात रहेगी की विधायक दीपेश साहू को विधायक पद की घमंड नहीं है और पुराने जमाने में बैलगाड़ी में बारात जाती थी और आई थी हमें विधायक की इस कार्य का अनुसरण करना चाहिए छत्तीसगढ़ वासियों को इसकी समर्थन करना चाहिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button