ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गोवर्धन में मुस्लिम समाज ने धार्मिक नगरी की मर्यादा को देख बकरीद पर नहीं की कुर्बानी-

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश

धार्मिक नगरी गोवर्धन में बकरीद का त्योहार इस वर्ष शांति और शोहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया है। मुस्लिम समाज में धार्मिक नगरी की मर्यादा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए कुर्बानी नहीं देने का निर्णय लिया था। बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। बकरीद से कुछ दिन पहले मुस्लिम समाज ने एक बैठक में यह फैसला लिया था। उन्होंने गोवर्धन की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं का सम्मान करते हुए बकरे की कुर्बानी ना देने का संकल्प लिया। इस निर्णय का असर बकरीद के दिन स्पष्ट दिखा जब पूरे गोवर्धन क्षेत्र में कहीं भी कुर्बानी नहीं दी गई। समाज ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए प्रशासन का भी सहयोग किया। बकरीद का त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रह। सम्मेलन सेल स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम गोवर्धन एसके सिंह, सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button