ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News अचानक लगी आग की लपटों में सरकारी संपदा, पर्यावरण व पेड़ पौधो के जलने से लाखों का नुकसान—

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला जिला के दूरदराज गांव डमोग के साथ जंगल में शरारती तत्वों द्वारा अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र निवासी भूपराम वर्मा का कहना है कि यह आज लगभग 6:00 बजे साय लगाई गई। शरारती तत्व द्वारा इस दुष्टता पूर्ण कृत्य से वन पर्यावरण, जीव जंतुओं के साथ-साथ हमारे बगीचे भी कुछ ही मिनटो में स्वाहा हो गए।

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के माध्यम से भूपराम वर्मा ने दावा किया है कि शरारती तत्वों की पहचान भी कर ली गई है जिस पर शीघ्र ही कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए वह प्रभावितों को उचित मुआवजा भी दिया जाए। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिन किसी ने भी यह काम किया है आज उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है इससे पता चलता है कि आज भी हमारे इलाके में कुछ लोग घटिया सोच वाले हैं। भूपराम वर्मा ने इस बात का भी खेद है जताया है की न जाने कितने बेजुबान जीव जंतु और पशु पक्षी इस आग में जल गए होंगे। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button