ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News “ईद पर्व पर मुजफ्फरनगर में चाक-चौबंद सुरक्षा: DM उमेश मिश्रा व SSP संजय कुमार वर्मा रहे मुस्तैद”

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान DM व SSP ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जनपदभर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button