ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत मुड़हरा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माहवारी स्वच्छता जागरूकता रैली निकल गई जिसमें किशोर अवस्था की बालिकाओं एवं महिलाओं को महामारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

खबर छतरपुर जिले की जनपद पंचायत गौरिहार से है जहां पर
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर दिनांक 28,5. 2026 को ग्राम पंचायत मुड़हरा में माहवारी स्वच्छता एवं किशोर स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पंचायत भवन से प्रारंभ होकर ग्राम की विभिन्न गलियों में निकाली गई, जिसमें किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में उपस्थित सभी लोगों ने “माहवारी कोई शर्म नहीं, स्वच्छता है जरूरी”, “स्वस्थ नारी, खुशहाली की तैयारी” जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया। कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति छतरपुर के आदेशानुसार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर एवं जूनियर डॉक्टर एवं भावना राजे नरेंद्र प्रजापति, जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक14 पलटा ने सुंदर प्रस्तुति देते हुए किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा जागरूकता नारों के माध्यम से सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
सरपंच अशोक प्रजापति, प्रशिक्षक भावना राजे, अंकिता अहिरवार, आशा कार्यकर्ता सुलेखा सिंह, उमा अहिरवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता द्विवेदी, सहायिका माया प्रजापति, सुनीता सेन, साथिया सदस्य निशा प्रजापति, नीलेश प्रजापति, कामिनी सिंह, कमला प्रजापति, आशीष प्रजापति, लखन बेड़ियां, विनोद कुशवाहा, कलेश कुशवाहा, सावित्री कुशवाहा, उमा कुशवाहा, प्रीति सिंह, पाना प्रजापति, लक्ष्मी बेड़ियां, उर्मिला अहिरवार, राजकली कुशवाहा, सचिव संजीव कुमार श्रीवास सहित ग्राम पंचायत की किशोर-किशोरियां एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना एवं किशोरियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button