ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक सामाजिक फिल्म मोर जहुरिया के कलाकार उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात किया।

फिल्म मोर जहुरिया की उल्टी गिनती चालू हो चुकी है।

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के महान उपमुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकार ने फिल्म के प्रमोशन प्रचार प्रसार के दौरान में मुलाकात किया और फिल्म मोर जहुरिया को देखने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया यह ऐसा संगम है कि फिल्म के कलाकार जब बिलासपुर में थे और फिल्म की प्रचार प्रसार कार्य कर रहे थे इस दौरान बिलासपुर के मंगल भवन के आसपास भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग चल रही थी और उस मीटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे कलाकारों को जब भनक लगी तो उपमुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किया और महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक सामाजिक फिल्म मोर जहुरिया को देखने के लिए आमंत्रित किया उपमुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कलाकारों का उत्साह वर्धन किया इसके पूर्व एक और फिल्म थी वह विधायक ईश्वर प्रसाद साहू के जीवन पर आधारित फ़िल्म थी जिसका प्रचार प्रसार कार्य के दौरान फिल्मी कलाकारों ने उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया वह फिल्म था ईश्वर सत्य है दंगल द वीरनपुर आज ऐसा संगम स्थापित हुआ कि फिल्म के कलाकार श्याम पटेल शालिनी विश्वकर्मा अमृता कुशवाहा फिल्म के निर्माता मनीष मिश्रा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से मुलाकात किया फिल्म दंगल द वीरनपुर में भी श्याम पटेल शालिनी विश्वकर्मा एवं पवन गांधी के द्वारा भी मुलाकात हुआ।

छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म मोर जहुरिया का उल्टी गिनती चालू हो चुका है टॉकीज में प्रदर्शित होने को फिल्म के कलाकार लगातार अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं प्रमोशन के दौरान बिलासपुर जिले के मस्तूरी बिलासपुर नगर एवं सभी स्थानों में अपनी फिल्मों की प्रचार प्रसार कार्य में लगे हुए हैं।

वैसे ही इस फिल्म की सभी गाने यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रही है फिल्म का ट्रेलर भी धूम मचा रहा है। इस फिल्म में एक धार्मिक गाना भी है जो की धूम मचा रही है इस फिल्म के प्रदर्शित हो जाने पर एक समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।

शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी के रिपोर्टर का कहना यह है की फिल्म मोर जहुरिया का अर्थ इस प्रकार से है मोर का मतलब है मेरा जहुरिया का मतलब है पत्नी प्रेमिका एवं यह मित्रता की अच्छी मिसाल देने वाली फिल्म है और इस फिल्म की सभी गाने यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मस्तूरी जयरामनगर चिरमिरी अंबिकापुर तखतपुर जैसे हसीन वादियों में शूट किया गया है जो की काफी मनमोहक है एवं रायपुर में भी शूट की गई है।

 

अब देखना यह होगा कि फिल्म मोर जहुरिया सिनेमा प्रेमियों को मित्रता की दोस्ती करती है कि नहीं अब यह तो फिल्म को देखने के ही बाद में ही पता चलेगा।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button