ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख का गबन कर किया धोखाधड़ी_

20 लाख रुपए का कर्ज एवं शेयर मार्केट व जुआ की लत ने बनाया गबन का आरोपी

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

 आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अकलतरा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को धोखाधड़ी और गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शेयर मार्केट और जुए की लत के कारण कुल 19 लाख 21 हजार रुपये का गबन किया था।

कैसे दिया गया घटना को अंजाम अकलतरा डाकघर में हुए गबन की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच टीम ने पाया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से कई खाताधारकों के पैसों पर हाथ साफ किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने 04 अलग-अलग खातों धारकों से रकम निकालकर कुल 19,21,000 रुपये धोखाधड़ी कर गबन कर लिए। मामले में पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

कर्ज और लत बनी वजह पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पर पहले से करीब 20 लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज के दबाव और शेयर मार्केट व जुए की लत ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया।

आरोपी संदीप कुमार मिरी उम्र 32 साल निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से पूछताछ कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाईल दो नग, शेयर मार्केट के एप्लीकेशन ग्रो एप एवं एंजल एप डिमेट एकाउंट का स्टेटमेंट जिसमें लगभग 40 लाख रूपये शेयर मार्केट में गवाना पाया गया स्टेटमेंट को जप्त किया गया एवं लगभग 20 लाख से उपर के लोन लिये गये है का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त किया गया आरोपी के द्वारा वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करना बताया एवं ट्रेडिंग के माध्यम से लगातार पैसा गवाने पर बैंक से लोन लेना चालू किया अलग अलग बैंको से लगभग 12 लाख रूपये एवं पोस्ट आफिस विभाग से 12 लाख रूपये का लोन लिया था एवं लोन के पैसे को शेयर मार्केट में लगाना पाया गया लोन अधिक होने से पोस्ट आफिस के ग्राहक का फर्जी खाता खोलकर उपरोक्त चारो खातों से पैसा निकाल कर लोन का किस्त चुकाना शेयर मार्केट में लगाना एवं जुआ खेलना बताना दस्तावेज की तस्दीकी पर पैसों का खर्च करना सही पाया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी, म प्र.आर. स्वाती गिरोलकर, आर. राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button