ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News रास्ता खोलो अभियान: 25 साल पुराना अतिक्रमण हटाया, किसानों को मिली राहत

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान 

जिला कलेक्टर के निर्देशन में 1 मई से 30 जून 2026 तक चल रहे ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत रविवार को तहसील बौंली के ग्राम बंधवाल में बड़ी कार्रवाई की गई।

ग्राम बंधवाल के खसरा नंबर 559, 623 किस्म गैर मुमकिन रास्ता पर करीब 25 वर्षों से तारबंदी कर अतिक्रमण किया हुआ था। इससे किसानों को खेतों पर आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी।

प्रशासन ने आज मौके पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर रास्ते को सुचारू रूप से चालू करवाया। रास्ता खुलने से अब दर्जनों किसानों को सीधे खेत तक पहुंचने में सुविधा होगी।

ग्रामवासियों ने इस कार्रवाई पर राजस्व प्रशासन का आभार जताया।

कार्रवाई के दौरान प्रशासक ग्राम पंचायत थड़ोली व सरपंच प्रतिनिधि धरती राज गुर्जर, भू अभिलेख निरीक्षक कोलाड़ा मनराज बैरवा, पटवारी बंधवाल दिनेश कुमार मीणा एवं पटवारी कोलाड़ा सुश्री मीनू प्रजापत मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button