ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News बकरीद से पहले झारखंड पुलिस हाई अलर्ट पर, सोशल मीडिया और हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी निगरानी

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

बकरीद को लेकर झारखंड में सुरक्षा सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
ईद-उल-जुहा से पहले पुलिस मुख्यालय सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी
ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से बकरीद पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
बकरीद शांतिपूर्ण कराने के लिए झारखंड पुलिस की बड़ी तैयारी, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

रांची/धनबाद : आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यभर की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
बैठक में एडीजी टी. कंदसामी, आईजी प्रभात कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, डीआईजी मनोज रतन सहित राज्य के सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, एसएसपी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
बैठक के दौरान संवेदनशील और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस मुख्यालय ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, ड्रोन से नजर रखने तथा प्रमुख स्थानों की वीडियोग्राफी कराने पर विशेष जोर दिया है।
इसके अलावा दंगारोधी उपकरण, वॉटर कैनन, एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल और दंगारोधी वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सभी जिलों को पूरी तैयारी रखने को कहा गया। असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, लंबित वारंटों के निष्पादन और कुर्की मामलों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
डीजीपी ने त्योहार के दौरान डीजे और अन्य साउंड सिस्टम के माध्यम से भड़काऊ या उत्तेजक गीत बजाने पर सख्त नियंत्रण रखने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रतिबंधित पशुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए अंतरराज्यीय चेकपोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया।
डीजीपी तदाशा मिश्र ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में पूर्व में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हो चुकी हैं, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button