ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News पवई पुलिस ने 5 वर्षों से फरार चल रहेआरोपी को किया गिरफ्तार ।

पन्ना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना

मध्य प्रदेश पन्ना जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में दीर्घकालिक लंबे प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए थाना पवई पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना पवई के अपराध क्रमांक 559/2020,13/2021, 34/2021, एवं 89/2021 धारा 457,380 आईपीसी के अंतर्गत घर में घुसकर चोरी करने के मामलों में पिछली 5 वर्षों से फरार चल रही आरोपी कोमल अहिरवार उर्फ विजय वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शिमौनी सिंगपुर थाना तिंदवारी जिला बांदा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई उक्त आरोपी थाना पवई के चार अपराधों के अतिरिक्त कोतवाली पन्ना के 3 व थाना धरमपुर के एक अपराध में भी फरार चल रहा था अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनु विभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पवई सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर एवं तकनीकी जानकारी जुटा कर बबेरू जिला बांदा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से मिली पुलिस रिमांड के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी से पूछ तांछ की जा रही है उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार, उपनिरीक्षक एम एल कौल, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, विनोद कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, आरक्षक विनोद बरकने, एवं पन्ना साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button