Himachal Pradesh News अकाल यूनिवर्सिटी बडू साहिब द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में वेदिका शर्मा को PHD (Vegetable science) कि उपाधि से किया गया सम्मानित

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
शिमला जिला की दूर दराज पंचायत धरोगाड़ा के अंतर्गत भमनोल गांव में जन्मी वेदिका शर्मा की जिंदगी का अवस्मरणीय दिन रहा, जब उन्हें 3 वर्ष के अथक परिश्रम के उपरांत अकाल यूनिवर्सिटी बडू साहब हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में PHD (वेजिटेबल साइंस) की डिग्री से नवाजा गया। इस अवसर पर बिजला शर्मा के मार्गदर्शक रहे डॉक्टर अमित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि वेदिका शर्मा ने शिमला जिला के साथ- साथ सुन्नी तहसील का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रसन्नचित मुद्रा में वेदिका शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

दीक्षांत समारोह के गरिमा पूर्ण अवसर पर वेदिका शर्मा के पिता डॉ महेंद्र शर्मा, माता रीता शर्मा व पति चितरंजन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ महेंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अकाल विश्वविद्यालय बडू साहिब बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु एक बेहतर विश्वविद्यालय है तथा यहां का संचालन एवं प्रबंधन प्रशंसनीय है। डॉ शर्मा ने बेटी की इस महान उपलब्धि पर वेदिका शर्मा के मार्गदर्शक रहे डॉक्टर अमित शर्मा का भी हृदय से आभार व्यक्त किया। बता दें कि वेदिका शर्मा ने पिछले 9 वर्षों से इसी विश्वविद्यालय से BSC, MSC तदोपरांत PHD की डिग्री हासिल की है। वेदिका शर्मा के मार्गदर्शक डॉक्टर अमित शर्मा भी शिमला जिला के तहसील सुन्नी से ही संबंध रखते हैं। वेदिका शर्मा की इस महान उपलब्धि पर समस्त परिवारजनो ईषट् मित्र वह बंधु बांधव में खुशी की लहर उम्र पड़ी है।




Subscribe to my channel