ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News जल संरक्षण समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण

जिलेभर में गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान का आयोजन हुआ

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

राज्यमंत्री, विधायक, नपा अध्यक्ष एवं कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विंध्यवासिनी तलैया में किया सामुहिक श्रमदान

विंध्यवासिनी तलैया पर परिक्रमा एवं सामुहिक श्रमदान से जल संरक्षण के प्रति दिखा अद्भुद् नजारा

तालाब पर गंगा पूजन एवं जल संरक्षण पर लोकगीत भी गाये गए
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार 25 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान को जिले में व्यापक स्वरूप देते हुए जन-जन को जोड़कर जिला स्तर पर छतरपुर शहर की विंध्यवासिनी तलैया पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव एवं कलेक्टर पार्थ जैसवाल की गरिमामय उपस्थिति में तलैया पर सामुहिक श्रमदान के साथ तालाब की साफ-सफाई कर जल गंगा संवर्धन अभियान को गति दी गई और जागरूकता नारे लगाते हुए जल संरक्षण का बड़ा संदेश दिया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने तालाब की परिक्रमा की। इस अवसर पर जल संरक्षण पर केन्द्रित लोकगीत भी गाये गए। इसके साथ ही नपा अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएमओ माधुरी शर्मा ने भी तलैया में सामुहिक श्रमदान किया।

पूरे प्रदेश में गंगा दशहरा पर श्रमदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुरानी बावड़ियों एवं कुछ तालाबों का जीर्णोद्धार हुआ

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की सैकड़ों ऐसी बावड़ियां जो पुरानी हैं और ऐसे कुछ तालाब है उनके जीर्णोद्धार का कार्य इस अभियान के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि आज शहर के महोबा रोड स्थित विंध्यवासिनी तलैया में श्रम दान किया गया। जिसका अभियान के तहत सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज पूरे म.प्र. में गंगा दशहरा के अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन से कार्यक्रम का किया शुभारंभ

विधायक ललिता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इसी तारतम्य में छतरपुर शहर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा श्रमदान किया गया।

जल संरक्षण के लिए जिले भर में श्रमदान

कलेक्टर ने कहा कि छतरपुर जिले की ग्राम पंचायतों एवं निकायों में गंगा दशहरा के अवसर पर कार्य श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की उपस्थिति किया गया है। जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं श्रमदान का कार्य किया जा रहा है। जल संरक्षण समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की आवश्यकता है और इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।
गंगा दशहरा पर कार्यक्रम के प्रथम चरण में जनसहभागिता से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। वहीं श्रमदान, संसाधनों के सहयोग से कुओं, नहरों, बावड़ियों और तालाबों की साफ-सफाई एवं जीर्णाेद्धार का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही घाटों की स्वच्छता और बंद पड़े पुराने बोरवेल और ट्यूबवेल के पास रिचार्ज पिट का निर्माण सुनिश्चित करना है, जिससे भू-जल स्तर सुधारने में मदद मिल सके। निकायों एवं जनपदों में भी जल संरक्षण के प्रति जन आंदोलन के रूप में कार्य किया जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button