ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गांव निराना के समस्त ग्रामीण वासियों द्वारा हाईवे पर आने जाने वाले लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए लगाया शरबत का लंगर

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल है। सूरज की तपिश के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हाईवे पर सफर करने वाले राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ‘गांव निराना’ के समस्त ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक पुनीत कार्य किया है। ग्रामवासियों ने एकजुट होकर गांव के समीप से गुजरने वाले हाईवे पर मीठे और ठंडे शरबत का लंगर आयोजित किया।

तपती दोपहरी में राहगीरों को मिला सुकून
चिलचिलाती धूप में हाईवे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों, बस यात्रियों, कार सवारों और पैदल राहगीरों को रोक-रोक कर ग्रामीणों ने ससम्मान ठंडा शरबत पिलाया। सुबह से ही गांव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे इस सेवा कार्य में पूरे उत्साह और जोश के साथ जुट गए थे। बर्फ, दूध,रूहअफ़ज़ा, चीनी और नींबू से तैयार किया गया यह ठंडा शरबत पीकर तपती दोपहर में थके-हारे यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button