ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News अडोखर वाली माता की महिमा अपरंपार, भक्तों पर बरसती कृपा अपार

हजारों वर्ष प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा में दिख रहा माता का प्रत्यक्ष चमत्कार

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश 

अमायन – क्षेत्र के ग्राम अडोखर में स्थित हजारों वर्ष प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ अडोखर वाली माता मंदिर में विराजीं मां भगवती की महिमा अपरंपार है। जन-जन की आस्था का केंद्र यह दिव्य धाम भक्तों के लिए कल्पवृक्ष के समान है।मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और अगाध श्रद्धा भाव से माता के दरबार में शीश नवाता है, मां भगवती की असीम कृपा उसे अवश्य प्राप्त होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।वर्तमान में मंदिर प्रांगण में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दिव्य आयोजन में भी माता की कृपा का प्रत्यक्ष चमत्कार देखने को मिल रहा है। माता रानी की अनुकंपा से ही इस कथा महोत्सव में प्रतिदिन विशाल संत भंडारे का आयोजन हो रहा है।दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। सिद्ध संतों का प्रतिदिन आगमन हो रहा है संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है और कण-कण में आनंद की वर्षा हो रही है। भक्तों का कहना है कि यह सब माता रानी की कृपा का ही प्रतिफल है, जिनके आशीर्वाद से इतना भव्य आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो रहा है।मंदिर के पुजारी ने वताया विशेष पर्वों पर यहां देश के कोने,कोने से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button