Uttar Pradesh News क्षेत्राधिकारी, बिलासपुर द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं बलवा ड्रिल का आयोजन कर किया गया फ्लैग मार्च ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 22.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी, बिलासपुर द्वारा थाना बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया । उक्त ड्रिल में पुलिस बल द्वारा दंगा /बलवा नियंत्रण के दौरान अपनायी जाने वाली समस्त विधिक कार्यवाहियों एवं टैक्टिकल उपायों का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया।

ड्रिल के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को नियंत्रित करने, आंसू गैस एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, बल प्रयोग की वैधानिक प्रक्रिया तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी पुलिस कर्मियो को संवेदनशील परिस्थितियों में संयम, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
साथ ही क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा आगामी त्यौहार एवं अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़-भाड वाले स्थानों पर मय पुलिस बल के फ्लेग मार्च किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी बिलासपुर भी मौजूद रहें ।




Subscribe to my channel