Madhya Pradesh News डब्ल्यूटीपी, एमबीआर और ओएचटी कार्य में प्रगति बढ़ाएं : कलेक्टर
ग़र्रोली ओएचटी एवं कुटने राजनगर एमबीआर में खराब प्रगति पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने कहा एसक्यूसी के फील्ड इंजीनियर कार्य नहीं करें तो उनका मानदेय काटें
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, जल निगम के महाप्रबंधक अनमोल कोछड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री जे.पी. प्रभाकर सहित जल निगम एवं पीएचई विभाग के अधिकारी, विभिन्न फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं तरपेड, बिजावर, लवकुशनगर, कुटने-राजनगर, गर्रोली, बानसुजारा की भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र (WTP), ओवरहेड टैंक (OHT) एवं पाइपलाइन निर्माण के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। साथ ही पानी की टंकियों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) प्रदान करने की गति बढ़ाई जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मल्टीविलेज योजनाओं में एमबीआर, उच्चस्तरीय टंकी में शीघ्र मैनपावर, मशीनरी बढ़ाकर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही घरेलू नल कनेक्शन में मैनपावर एवं मशीनरी बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाई जाए तथा रोड रेस्टोरेशन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। घरेलू नल कनेक्शन की प्रगति में तेजी लाना सुनिश्चित करें। कुटने-राजनगर जल प्रदाय योजना में अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित फर्म को टंकी, एमबीआर एवं रोड रेस्टोरेशन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए और ग़र्रोली ओएचटी (मेसर्स केशव कृपा) एवं कुटने राजनगर (मेसर्स डब्ल्यूपीआईएल) एमबीआर में खराब प्रगति पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल निगम में अनुबंधित एसक्यूसी के फील्ड इंजीनियर कार्य नहीं करे उनका मानदेय काटें।
एलसीसी प्रोजेक्ट्स द्वारा क्रियान्वित तरपेड, बिजावर एवं लवकुशनगर योजनाओं में सभी अवयवों के कार्यों में मैनपावर बढ़ाकर जुलाई 2026 तक टेस्टिंग एवं कमीशनिंग प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
जल निगम द्वारा योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु ऑनलाइन पोर्टल जल रेखा पर जल निगम द्वारा किया जा रहे कार्यों की समीक्षा की है जिसमें जल निगम की अनुबंधित एसक्यूसी और टीपीआई को कार्यों की निगरानी जांच करने हेतु तीव्रता लाने के निर्देश दिए। एसक्यूसी एवं टीपीआईए के रेजिडेंट इंजीनियर को संबंधित फील्ड इंजीनियर पर पेंडिंग RFI (Request for Information) के कार्यों स्वयं जांच कर RFI बंद करवाने के निर्देश दिए गए।




Subscribe to my channel