ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत ।

उत्तर वन मंडल पन्ना देवेन्द्र नगर रेंज का मामला

ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना

उत्तर वन मंडल पन्ना के देवेन्द्र नगर रेंज की अंतर्गत बृजपुर क्षेत्र के ग्राम हाटुपुर के पास राधा कृष्ण मित्र के खेत में बने हुए में गिर कर 3 वर्षीय तेंदुए की मौत हो गई। इस बात की जानकारी तब लगी जब गांव का पूर्व चौकीदार भैंस चराते हुए वहां पहुंचा रामदास पाल पूर्व चौकीदार ने जैसे ही कुएं में तेंदुए का शव देखा तो उसने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर परिक्षेत्र अधिकारी शुभम तिवारी सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया व बन विभाग की डाक स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुबह करीब 10:30 बजे सुबह तेंदुए का शव कुएं में से बाहर निकाला गया । सूचना पर वन मंडल अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं एसडीओ वन कृष्णा मरावी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की गई एवं तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए पन्ना स्मृति बन भेजा गया वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम हुआ तेंदुए का शव तीन से चार दिन पुराना होने के साथ ही गल चुका था पोस्टमार्टम के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार शव का दाह संस्कार किया गया पन्ना जिले में पिछले 6 माह में तीन तेंदुओं की मौत हो चुकी है। भीषण गर्मी के कारण जंगल के जल स्रोत सूख चुके हैं इसलिए वन्य जीव प्यास से भटककर जंगल से बाहर निकाल कर गांव की ओर चले जाते हैं। तेंदुए की मौत को देखकर विशेषज्ञों का मानना है की प्यास से ब्याकुल तेंदुए ने कुंऐ में छलांग लगा दी जिससे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button