Uttar Pradesh News वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी लोहता थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय का सख्त फरमान, खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज पर रोक
वाराणसी कमिश्नरेट लोहता,कोटवा: ईद उल अजहा बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कोटवा पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष लोहता दिगम्बर उपाध्याय ने की। बैठक में बकरे की कुर्बानी को लेकर विशेष चर्चा हुई।

थानाध्यक्ष ने साफ कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी और खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह रोक है। साथ ही सड़क, चौराहे या सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा न की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर कोटवा चौकी इंचार्ज परवेज के साथ मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोग, क्षेत्रीय प्रधान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।




Subscribe to my channel