ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News कतरास में हर घर तक पहुंचेगा जल, पार्षद डॉ. मधुमाला की पहल से पाइपलाइन कार्य शुरू

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

कतरासवासियों को जल्द मिलेगी जल संकट से राहत, पाइपलाइन मरम्मत और विस्तार कार्य शुरू
पार्षद डॉ. मधुमाला के प्रयास से कतरास में हर घर नल-जल योजना को मिली रफ्तार
जमुनिया जलापूर्ति योजना से जुड़ेगा हर घर, कतरास में पाइपलाइन बिछाने का कार्य आरंभ

कतरास : धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या-1 की पार्षद डॉ. मधुमाला के सतत प्रयासों से कतरासवासियों की वर्षों पुरानी जल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। हर घर नल-जल योजना के तहत अब पूरे क्षेत्र में पाइपलाइन मरम्मत एवं नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेज़ी से किया जाएगा।
इसी क्रम में बुधवार को धनबाद नगर निगम द्वारा श्रीराम एंटरप्राइजेज की पाइप जोड़ने वाली मशीन कतरास पहुंचाई गई। पार्षद डॉ. मधुमाला ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर मशीन का उद्घाटन किया।
बताया गया कि इस मशीन के माध्यम से विभिन्न मोहल्लों में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी तथा जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे हर घर नल-जल योजना के अंतर्गत लोगों को जमुनिया जलापूर्ति योजना का लाभ सीधे पाइपलाइन के माध्यम से मिल सकेगा।
मौके पर पार्षद डॉ. मधुमाला ने कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने कतरास के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही कतरास के हर घर तक नल-जल योजना का लाभ पहुंचेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में नगर निगम एवं श्रीराम एंटरप्राइजेज के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही शैलेंद्र सिन्हा, राहुल कनौजिया, विवेक मोदक, सिकंदर चक्रवर्ती, समीर चक्रवर्ती, मनोज दत्ता सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button