ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर में वारी सोलर सेंटर का भव्य शुभारंभ, स्वच्छ ऊर्जा की ओर बड़ा कदम

शहर में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए जगदलपुर शहर के मोती तालाब पारा स्थित वारी सोलर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। वारी सोलर सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग मोहित चावड़ा द्वारा किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किरण सिंह देव ने विधिवत फीता काटकर वारी सोलर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्य अतिथि किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में मोहित चावड़ा की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस तरह के प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेंगे, बल्कि लोगों को सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा भी उपलब्ध कराएंगे।

वहीं, वारी सोलर सेंटर के संचालक मोहित चावड़ा ने उपस्थित लोगों को सौर ऊर्जा के विभिन्न फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम के उपयोग से बिजली बिल में कमी आती है और यह लंबे समय तक चलने वाला तथा पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है।

इस नए सोलर सेंटर के शुरू होने से जगदलपुर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button