IC News and Media House Private Limited


राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News दीन दुखियों की सेवा स्थली बनी होली लॉज

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण व युवा सेवा एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह ने गत दिनों मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने चलने फिरने में अक्षम एवं स्कूल में पढ़ने वाली 11 वर्षीय सोनाक्षी को अपनी ओर से ₹75000 की इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट कर मानवता की मिसाल पेश की है। यह व्हीलचेयर उन्होंने विधानसभा में प्रदान की। इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर बैठकर सुनाक्षी काफी प्रसन्न नजर आ रही थी सुनाक्षी छठी कक्षा की छात्रा है। मगर उसे स्कूल ले जाने व लाने में परिवार जनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए परिवार जन जब विक्रमादित्य सिंह जी के पास होली लाज पहुंचे तो उन्होंने बिटिया को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर देने का वादा किया। वहीं सुनाक्षी अब इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर बैठकर स्कूल जा पाएगी। बता दें कि होलीलॉज हिमाचल प्रदेश में छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी का घर है। जो कि दशकों तक हिमाचल प्रदेश के दीन दुखियों का सेवा स्थल रहा है। उन्हीं का अनुसरण करते हुए उनके बेटे हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह उनके दिखाए रास्ते पर चल पड़े हैं। विक्रमादित्य सिंह जी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सुख आश्रय योजना शुरू की है जिसमे दिव्यांगों वअनाथ बच्चों की मदद करने के लिए बजट का प्रावधान भी किया गया है। उन्हीं से सिख कर वे आगे बढ़ रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button