ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

परीक्षा-2026 आज दिनांक 21.05.2026 को जनपद फतेहपुर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहपुर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button