Madhya Pradesh लहर गांव में तेंदू पत्ता संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से शुरू
फड़ मुंशियों के विवाद का रेंजर ने निकाला शांतिपूर्ण समाधान, तेंदू पत्ता संग्राहको को मिली राहत

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
*बिजावर / ग्राम लहर में पिछले दो-तीन दिनों से फड़ मुंशियों के आपसी विवाद के कारण तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य प्रभावित हो रहा था। लेकिन रेंजर पावन राय के त्वरित हस्तक्षेप से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल गया और आज गांव में दोनों फड़ पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर कुछ गांववासी रेंज ऑफिस पहुंचे और रेंजर पावन राय से मुलाकात की। रेंजर के निर्देश पर डिप्टी रेंजर प्रीतम सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तार से बातचीत की और रेंजर पावन राय ने एक स्वीकार्य समाधान निकाला जिसपर दोनों पक्ष सहमत हुए। इस समाधान से न केवल पत्ता संग्रहण कार्य तेजी से शुरू हो गया है, बल्कि संग्राहकों को भी बड़ी राहत मिली है। गांववासियों ने वन विभाग के इस संवेदनशील और त्वरित रवैये की सराहना की है।
एक किसान ने कहा,* “कुछ दिन तक परेशानी हुई, लेकिन रेंजर सहाब ने तुरंत ध्यान दिया और दोनों पक्षों को साथ बिठाकर अच्छा फैसला लिया। अब सब सामान्य है। ”वन विभाग द्वारा ऐसे विवादों के शीघ्र निपटारे से न सिर्फ संग्रहण कार्य प्रभावित नहीं होता, बल्कि किसानों और संग्राहकों का विश्वास भी बढ़ता है। लहर गांव में इस सकारात्मक घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद जताई गई!




Subscribe to my channel