Jharkhand बीएसएफ में डीआईजी बने झारखंड के आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
झारखंड
सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल यानी सीमा सुरक्षा बल में डीआईजी पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 18 मई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
जानकारी के अनुसार, झारखंड कैडर के 2010 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा की नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। गृह मंत्रालय ने इस बाबत झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देने की सूचना दी है।
बताया जा रहा है कि बीएसएफ में खाली पड़े डीआईजी पद को भरने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि सुरेंद्र कुमार झा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे नई दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
सुरेंद्र कुमार झा की इस नियुक्ति को झारखंड प्रशासनिक महकमे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।




Subscribe to my channel