ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh विद्युत करेंट की जद में आने से नवयुवक की हुई मौत __खबर गाज़ीपुर जनपद से है

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश

जहां के रामपुर मांझा थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवकली निवासी शिव प्रसाद विश्वकर्मा पुत्रश्री रामबचन विश्वकर्मा की विद्युत करेंट लगने से मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकली निवासी श्री राम वचन विश्वकर्मा जी का मझला पुत्र शिवप्रसाद विश्वकर्मा उर्फ़ चिंटू अपने बड़े भाई कीअलमुनियम की खिड़की दरवाजा बनाने की दुकान नंदगंज में प्रतिदिन की तरह आज भी काम कर रहा था कि दिन में लगभग़ 12बजे विद्युत वायर निकालते समय करेंट की जद में आ गया, घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य घायल अवस्था में लेकर तत्काल नवीन प्राथमिक हॉस्पिटल नंदगंज पहुंचे जहां हालत गम्भीर होने पर वाराणसी के लिए रिफर किया गया जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई मृतक की शादी चार साल पहले ही हो गई थी जिनकी एक वर्ष की पुत्री भी है इस घटना से पूरे परिवार सहित गांव में भी कोहराम मच गया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button