ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh खराब पडे़ हैण्डपंपों के प्राथमिकता से सुधार कराएं : कलेक्टर
मानक अनुसार खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग व मेडीकल स्टोरों की जांच कराने के निर्देश उपार्जन केन्द्र पर गेहूं उठाव परिवहन बढ़ाने व आवश्यकता वाले केन्द्रों पर बारदाना भेजने के निर्देश कलेक्टर ने नल जल योजनाओं के रोड के रेस्टोरेशन कराने के दिए निर्देश जन अभियान परिषद् को कलश यात्रा, जल चौपाल आदि जन जागरूकता गतिविधियां कराने के निर्देश सीएम हेल्पलाईन की नॉन अटेंडेड शिकायतों में कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की जनभागीदारी पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम एवं जनपदों के सीईओ एवं निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।े
कलेक्टर श्री जैसवाल ने उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं खरीदी को लेकर जानकारी लेते हुए घुवारा, गढ़ीमलहरा, बगौता के संबंधित उपार्जन केन्द्र पर गेहूं उठाव परिवहन बढ़ने के निर्देश दिए और निवाड़ी से 400 बारदाने की गठाने प्राप्त होने पर आवश्यकता वाले केन्द्रों पर प्राथमिकता से भेजने के लिए कहा।
जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जनपद सीईओ बक्सवाहा, नौगांव व छतरपुर में शेष फॉर्म पॉण्ड के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं राजनगर सीईओ को वाटर कंसर्वेशन के कार्य किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जन अभियान परिषद् को कलश यात्रा, जल चौपाल आदि जन जागरूकता गतिविधियां कराए जाने के लिए निर्देशित किया। वन विभाग के एसडीओ को कार्यों की जनभागीदारी पोर्टल पर प्राथमिकता से एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एचडीएफसी के रीजनल मैनेजर पर कार्यवाही संबंधित पत्राचार के निर्देश
सीएम हेल्पलाईन की नॉन अटेंडेड शिकायतों में कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए एचडीएफसी बैंक के रीजनल मैनेजर के विरूद्ध आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए और सभी को स्पष्ट हिदायत दी की कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेड न रहे। साथ ही शिक्षा विभाग की 1000 दिवस से अधिक की शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए।
पीएम आवास (शहरी) 2.0 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन आवासों की राशि प्रेषित की जा चुकी है उन आवासों की पूर्णता सुनिश्चित कराएं और यह सुनिश्चित करें कि डाली गई राशि का दुरूपयोग न हो।
कलेक्टर ने कहा जल कर संग्रहण बढ़ाएं और अच्छा कर संग्रहण करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करें
सक्षम आंगनवाड़ियों में बिजली के सुचारू कनेक्शन का पटवारियों के माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश
जल जीवन मिशन के कार्यां की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पंचायतों में जल कर संग्रहण बढ़ाएं और जो पंचायतें अच्छा जल कर संग्रहण कर रहे हैं उन्हें सम्मनित कर प्रोत्साहित करें। उन्होंने जनपद सीईओ से नल खुदाई से खराब रोड के रेस्टोरेशन हेतु सूची तैयार कर जीएम जनजीवन मिशन को प्रदान करने के निर्देश दिए जिससे रोड रेस्टोरेशन का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने पीएचई विभाग को गर्मी के दृष्टिगत खराब पड़े हैण्डपंपों के प्राथमिकता से सुधार कराए जाने के निर्देश दिए और एसडीएम व जनपद सीईओ को हैण्डपंपों के सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। एकल ग्राम योजनाओं में नल जल पहुंच हेतु बिजली सप्लाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को संयुक्त रूप से खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग कराए जाने के निर्देश दिए एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एसडीएम को आरआरसी जारी कर वसूली कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मेडीकल स्टोरों की जांच हेतु संयुक्त रूप से एसडीएम एवं ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया।
लोक सेवा गारंटी के समय सीमा के बाह्य प्रकरण में कलेक्टर ने लगाई पेनाल्टी
पटाखा गोदामों की जांच के निर्देश
लोक सेवा गारंटी के समय सीमा के बाह्य प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार छतरपुर, नौगांव, बक्सवाहा, महाराजपुर, नायब तहसीलदार बंधा एवं सीएमओ हरपालपुर, जनपद सीईओ छतरपुर व एमपीईबी लवकुशनगर जेई पर पेनाल्टी अधिरोपित की।
नीति आयोग के डीएमएफ से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारी को शीघ्र गति के साथ किसानों के खेतों की मृदा परीक्षण कराने के लिए भी निर्देशित किया। फॉर्मर रजिस्ट्री में भी राजस्व अधिकारियों को कैम्पों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्षम आंगनवाड़ियों में बिजली के सुचारू कनेक्शन की पटवारियों के माध्यम से सत्यापन कराने के लिए राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत राजस्व अधिकारियों को एसडीओपी के साथ संयुक्त रूप से पटाखा व अमोनियम नाईट्रेट के गोदामों एवं स्टोरों के संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमानुसार जांच एवं सुरक्षा संबंधित सभी बिन्दुओं की ठीक से पड़ताल करने के निर्देश दिए।




Subscribe to my channel