Madhya Pradesh आगामी ईदुज्जुहा पर्व के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न
शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील सोशल मीडिया पर रहेगी सायबर सेल की नजर 28 मई को प्रातः 8 बजे नमाज अदा होगी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
आगामी 28 मई 2026 को ईदुज्जुहा पर्व के मद्देनजर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नवागत एसपी रजत सखलेचा, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएसपी, नगरपालिका के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में शांति पूर्ण ढंग से त्योहार को मनाने के संबंध में एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सदस्यों द्वारा चर्चा कर सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी छतरपुर को नगर में ईदगाह,कोठी पहाड़ मस्जिद, पुरानी ईदगाह, पुरानी जामा मस्जिद, नई जामा मस्जिद पुलिस लाईन की साफ-सफाई व्यवस्था के आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को त्यौहार के दिन बिजली कटौती न होने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही पीएचई विभाग को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी छतरपुर द्वारा बताया गया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे अगर कोई भी घटना होती है तो तत्काल जिला प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दे। नमाज अदा 28 मई को प्रातः 8 बजे की जाएगी। इस समय ट्रैफिक प्रभारी को यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने के संबंध में निर्देशित किया गया।




Subscribe to my channel